पाकिस्तान की खुली पोल! मृत घोषित 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, 15 साल के लिए भेजा गया जेल

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2022

पाकिस्तान की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने 2008 के मुंबई हमले के एक साजिशकर्ता को आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में 15 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। पाकिस्तान की तरफ से इस खुंखार आतंकी को छुपाने के लंबे समय से कोशिश की जा रही थी। मीर को पाकिस्तान के अधिकारियों ने डेड घोषित किया था लेकि यह आतंकी वहीं छुपा बैठा था। अब आखिरकार जांच एजेंसी से इसे गिरफ्तार किया और 15 साल की जेल की सजा सुनाई गयी।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने अयोग्य करार देने के लिए चार और विधायकों के नाम विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे

पंजाब पुलिस का आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी), जो मीडिया को ऐसे मामलों में दोषसिद्धि की जानकारी साझा करता है, ने आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में मीर की दोषसिद्धि की सूचना नहीं दी थी। 

साजिद मीर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में कथित संलिप्तता का आरोपी है। उसे अपनी सर्वाधिक वांछित सूची में रखने के अलावा, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI), जो कि संयुक्त राज्य की घरेलू खुफिया सेवा है, ने उसे पकड़ने के लिए 5 मिलियन अमरीकी डालर का इनाम देने की पेशकश की थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने लंबे समय से दावा किया है कि मीर मर चुका है। जब भी पश्चिमी अधिकारियों ने उसके बारे में पूछताछ की तो यह उनकी मानक प्रतिक्रिया थी। घटनाक्रम से परिचित लोगों ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान पर मीर की मौत का सबूत देने का दबाव तेज हो गया था। एक फोरेंसिक ऑडिट के साथ-साथ मीर की मृत्यु के समय और उस स्थान के बारे में विवरण का अनुरोध किया गया जहां उसकी मृत्यु हुई थी।

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी