पुडुचेरी में कोविड-19 के 26 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,096 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 38,096 हो गए। सरकारी अधिकारी ने बताया कि मौत का नया कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या अब भी 633 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 26 नए मामलों में से पुडुचेरी में 16, कराईकल में नौ और माहे में एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर97.39 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत