आंध्र में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की संख्या 190 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शनिवार शाम तक बढ़कर 190 हो गई जो शुक्रवार रात तक की संख्या से 26 अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के नयी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब भी 184 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि पांच लोग इससे उबर चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच किए गए परीक्षणों में 10 नए मामलों का पता चला। बुलेटिन में कहा गया है कि सभी नए मरीज पिछले महीने नयी दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कृष्णा और एसपीएस नेल्लो जिलों में अब तक सबसे अधिक 32-32 मामले सामने आए हैं जबकि गुंटूर में 26 मामलों की पुष्टि हुयी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह