हिमाचल प्रदेश के ऊना में टेंपो पलटने से 26 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार एक बच्चे सहित 26 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चालक टेंपो को एक अन्य वाहन से टकराने से बचाने का प्रयास कर रहा था तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं जो शुक्रवार सुबह धुसाड़ा से टेंपो में सवार होकर पनोह के खेतों में काम करने गए थे। उसने बताया कि जब वे वापस लौट रहे थे, तब एक अन्य वाहन से टकराने से बचने की कोशिश में टेंपो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टेंपो पलट गया और 26 लोग घायल हो गए।

मजदूरों का शोर सुनकर स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। बाद में मजदूरों को एंबुलेंस से एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए पीजीआई (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान), चंडीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब