पाकिस्तान में फंसे गोधरा के 26 लोग वाघा सीमा से भारत लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

गोधरा (गुजरात)। भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनें निलंबित होने के बाद कराची में फंसे गुजरात निवासी 26 लोग शनिवार को वाघा सीमा के जरिये भारत लौट आए। उनके संबंधियों ने यहां यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच रेल सेवाएं निलंबित होने के चलते गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा के करीब 50 लोगों को दो सप्ताह अधिक पाकिस्तान के कराची शहर में ठहरना पड़ा। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। 

पाकिस्तान ने पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद दोनों ट्रेनें निलंबित कर दी थीं। स्थानीय निवासी अनस होलिया ने कहा कि गोधरा के पर्यटकों के पास कराची में ठहरने के लिये एक महीने का पर्यटन वीजा था, जिसे पाकिस्तान ने रेल सेवाएं निलंबित होने के बाद 15 दिन के लिये बढ़ा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: किशोरी धर्मांतरण मामला: पाक की पंजाब सरकार ने नाराज सिखों से वार्ता के लिए गठित किया पैनल

होलिया के परिजन को 16 अगस्त को वापसी के लिये थार एक्सप्रेस में सवार होना था। अब वह सोमवार को लौटेंगे कराची चैम्बर ऑफ कॉमर्स  से जुड़े एक पाकिस्तानी नागरिक सलीम मुर्शाद ने कहा कि शनिवार सुबह 26 लोगों का समूह लाहौर के जरिये वाघा बॉर्ड पर पहुंचा और अब वे अमृतसर जाएंगे, जहां उन्हें गोधरा लौटने के लिए  गोल्डन टेम्पल मेल  में सवार होना है। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav