26 वर्षीय मशहूर एक्ट्रेस की इटली में बेहरमी से हत्या, बॉडी को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

By प्रिया मिश्रा | Apr 01, 2022

इटली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ ऐसा वाकया हुआ है, जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 वर्षीय एडल्ट एक्ट्रेस पर पहले एक बैंकर ने हथौड़े से हमला किया, फिर उसके शरीर के कई टुकड़े काट दिए और बाद में शव के टुकड़े को बोरे में भरकर सड़क के किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस की हत्या करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी का नाम डेविड फोंटाना है, जिसकी उम्र 43 साल बताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ के दौरान, फोंटाना ने जनवरी में एंजी की हत्या करने, उसके शरीर को फ्रीजर में रखने और एक महीने से अधिक समय बाद उसे काटकर, शरीर के टुकड़ों को आग लगाकर, और कचरे के बोरों में सील करने की बात कबूल कर ली है। उस पर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। कथित तौर पर, उसने यह भी खुलासा किया कि उसने शव को फ्रीजर में रखा और एक महीने बाद उसे फेंक दिया। 

बताया जा रहा है कि मृतका एक्ट्रेस को 11 मार्च से 13 मार्च तक लक्सी क्लब मिलानो में लक्सी इरोटिक फेस्टिवल 2 में परफॉर्म करना था, लेकिन वह नहीं आई। तब उसके एक प्रशंसक को उसकी अनुपस्थिति पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस और मीडिया को फोन किया। इसके बाद मृतका की पहचान की गयी। 

रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि मृतका और उसके पड़ोसी डेविड फोंटाना एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उनका रिश्ता जल्दी खत्म हो गया। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से मार-मार कर एक्ट्रेस की ह्त्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें