स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- राज्यों को दी गयी कोरोना टीके की 2.60 करोड़ से अधिक खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.60 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42,15,43,730 से अधिक खुराकें मुहैया करायी गयी हैं। सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 39,55,31,378 खुराकें इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात