दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: केरल में संक्रमण के एक दिन में 27,000 के करीब नए मामले, हरियाणा में 55 लोगों की मौत

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला