अहमदाबाद में कोविड-19 के 265 नए मामले, 19 और लोगों की गई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोराना वायरस के 265 नए मामले सामने आने के बाद शहर में वायरस के मामले बढ़कर बृहस्पतिवार को 6,910 हो गए। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में कम से कम 19 संक्रमित लोगों की जान चली गई, जिसके बाद यहां मृतक संख्या बढ़कर 465 हो गई है। गुजरात में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 6,910 मामले अहमदाबाद में हैं और यहां 465 लोगों की अभी तक जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में 135 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी भी दी गई।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह