ऑपरेशन मुस्कान के तहत अनूपपुर जिले के 27 नाबालिक पुलिस ने ढूंढे

By दिनेश शुक्ल | Feb 03, 2021

अनूपपुर। मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु 06 से 31 जनवरी तक ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया था। जो विगत कई वर्षो से लापता थे। वही देश के विभिन्न राज्योंं में पुलिस टीम भेंजकर  अनूपपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 27 नाबालिकों को ढूढ़ कर उनके घर पहुंचाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोचिंग को निकली नाबालिग नहीं पहुँची घर, परिजनों ने करवाया अपहरण का केस दर्ज

उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली अनूपपुर से 06, थाना चचाई से 05, थाना कोतमा 04, थाना भालूमाड़ा 01, थाना रामनगर 02, थाना राजेन्द्रग्राम 02 थाना अमरकंटक 03 एवं थाना करनपठार से 04 नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है। सर्वाधिक 12 नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी अनुभाग अनूपपुर से की गई जिसमें एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल एवं सायबर सेल से  राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार की मुख्य भूमिका रहीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर