पाकिस्तान में टैंकर और बस की टक्कर में 27 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हब इलाके में एक तेल टैंकर और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को लसबेला जिले में हुआ जब कराची से पंजगुर जा रही बस को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। बस में 40 लोग सवार थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टैंकर में डीजल होने के कारण हादसे के बाद भीषण आग लग गई ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए क्योंकि आग की लपटों ने बस एवं टैंकर को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।’’जियो न्यूज ने अधिकारी के हवाले से बताया कि घटनास्थल से 27 शव बरामद कर लिए गए हैं। लसबेला के उपायुक्त शब्बीर मेंगल ने कहा, ‘‘सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुई।’’

इसे भी पढ़ें- अभी वैश्विक आर्थिक मंदी का नहीं है कोई खतरा: दावोस प्रतिनिधि

उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों में से छह की हालत गंभीर है। ‘ईदी फाउंडेशन’ के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं एवं एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। बलूचिस्तान प्रांत तेल संपन्न ईरान की सीमा से लगता है जहां से लाखों गैलन तेल अवैध तरीके से पाकिस्तान पहुंचाया जाता है।लापरवाही से गाड़ी चलाए जाने और सड़कों की खराब हालत के कारण घातक सड़क दुर्घटनाएं पाकिस्तान में आम हैं।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र