उच्च न्यायालयों में एक साल में 27 महिला न्यायाधीशों की नियुक्ति :सरकार ने लोकसभा में कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

नयी दिल्ली| उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले एक साल में उच्च न्यायालयों में नियुक्ति के लिए 39 महिला न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश की जिनमें से 27 की नियुक्ति की गयी, वहीं बाकी 12 मामले प्रक्रिया के अनेक स्तर पर हैं। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को जानकारी दी।

अदालतों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति में सामाजिक विविधता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता कायम है।

रीजीजू ने कहा कि सरकार अनेक उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से अनुरोध करती रही है कि न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजते समय अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित और अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं में से पात्र अभ्यर्थियों के नाम पर विचार किया जाए।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?