देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले, 219 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

नयी दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बोले- हमारे विचारों को बनाए रखें पवित्र 

साप्ताहिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले 80 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। महामारी से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है। कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 74.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi