उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन प्रभावित छातेन में फंसे 28 आम लोगों और 20 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

उत्तरी सिक्किम के छातेन में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क संपर्क टूट जाने के कारण फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 सैन्य कर्मियों को रविवार को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक हेलिकॉप्टर ने पहली बार में छातेन से 28 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें नाबालिग, टैक्सी चालक और सरकारी अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी बार में 20 सैन्यकर्मियों को पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर उतारा गया।

उन्होंने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने छातेन में तैनात भारतीय सेना के जवानों के लिए आवश्यक आपूर्ति भी पहुंचाई। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार ने भूस्खलन से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की और तीन नाबालिगों सहित 28 आम लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल लिया गया। सेना के 20 जवान भी हेलीकॉप्टर से यहां वापस लौटे। उन्होंने बताया कि सभी लोग पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गए।

अधिकारी ने बताया कि यह राहत और बचाव कार्य राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे समन्वित प्रयासों का हिस्सा है, जो खराब मौसम और भूस्खलन के कारण प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क टूटने की स्थिति को देखते हुए किए जा रहे हैं।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आज (रविवार) सुबह पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी, जिसमें पहला हेलीकॉप्टर छातेन की ओर रवाना हुआ था ताकि वहां से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सभी नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हो गया है।

प्रमुख खबरें

पार्टनर से भरण-पोषण का हक नहीं, लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बहुत बड़ा आदेश!

PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक 28 देशों ने नवाजा

पीएम मोदी, अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए..., राहुल-सोनिया को कोर्ट से राहत के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Karnataka Congress Protests | मनरेगा को बदलने, नेशनल हेराल्ड मामले में ‘नफरत की राजनीति’ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन