मध्यप्रदेश के गांधीसागर अभयारण्य में चीतों के शिकार की संख्या बढ़ाने के लिए 28 हिरण छोड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

मध्यप्रदेश वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को लाने से पहले शिकार की संख्या बढ़ाने के लिए कुल 28 चित्तीदार हिरण छोड़े गए हैं। इससे श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के बाद यह चीतों का दूसरा घर बन जाएगा।

अधिकारी ने बताया, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से अठारह नर और 10 मादा चित्तीदार हिरण लाए गए और उन्हें गांधीसागर में बाड़ वाले क्षेत्र में छोड़ा गया। इसके साथ ही, हमने अब तक गांधीसागर में 434 चित्तीदार हिरण छोड़े हैं, जिनमें 120 नर और 314 मादा शामिल हैं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि योजना के तहत केन्या के एक प्रतिनिधिमंडल ने 21 और 22 मई को मंदसौर और नीमच जिलों में फैले गांधीसागर अभयारण्य का दौरा किया।

भारत में 1952 से विलुप्त घोषित किए गए चीतों को महत्वाकांक्षी योजना के तहत सितंबर 2022 और फरवरी 2023 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। वर्तमान में कुनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित 24 चीते हैं।

प्रमुख खबरें

Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

BCCI ने Rising Stars Asia Cup के लिए India A टीम का किया ऐलान, Tilak Varma बने कप्तान

Mahadev App: सौरभ चंद्राकर पर ED का एक्शन तेज, भगोड़ा घोषित करने रायपुर कोर्ट में लगाई अर्जी

Mahadev betting app case: सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली, रायपुर में पेश किया जाएगा