Hormuz Strait में फंसे भारत आ रहे 28 जहाज, गहराया Energy Crisis, सैकड़ों नाविकों की सुरक्षा दांव पर।

By Ankit Jaiswal | Mar 31, 2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है, और इसी कड़ी में सरकार लगातार कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय बनी हुई है। बता दें कि ईरान के साथ बातचीत के जरिए कुछ भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में सफलता मिली है, जिससे हाल के दिनों में कुछ टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट पार कर पाए हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल करीब 18 भारतीय जहाज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में खड़े हैं, जिनमें से लगभग आधे ऊर्जा से जुड़े टैंकर हैं। इन जहाजों पर सैकड़ों भारतीय नाविक मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है। बता दें कि इसके अलावा करीब 10 विदेशी जहाज भी ऐसे हैं, जो भारत के लिए ऊर्जा लेकर इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

मौजूद स्थिति यह है कि हाल के हफ्तों में कुछ जहाजों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें रसोई गैस लेकर आने वाले टैंकर भी शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी सबसे जरूरी काम सभी फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना है, उसके बाद ही आगे की आपूर्ति को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, और रसोई गैस के मामले में यह निर्भरता और भी ज्यादा है। देश की कुल खपत का एक बड़ा भाग पश्चिम एशिया से आता है, और यह मार्ग बंद होने या बाधित होने से सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है।

बता दें कि स्ट्रेट के जरिए वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की भारी मात्रा में आपूर्ति होती है, ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा हालात में ईरान चुनिंदा देशों के जहाजों को बातचीत के आधार पर सुरक्षित रास्ता दे रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि नियंत्रित तरीके से चल रही है।

ईरान की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि जो देश उसके खिलाफ किसी कार्रवाई में शामिल नहीं हैं, उनके जहाज तय नियमों के तहत गुजर सकते हैं। हालांकि, युद्ध जैसे हालात के कारण सुरक्षा के कड़े उपाय लागू किए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter