महाराष्ट्र में कोरोना करे 2,834 नए मामले, 6,053 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,834 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,99,352 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से और 55 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 48,801 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,053 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 17,89,958 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.24 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा