हिमाचल प्रदेश में अब तक 2,874 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की चुनौती से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे अग्रिम मोर्चे पर तैनात पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडु ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में अब तक पांच पुलिसकर्मियों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास! तमिलनाडु में बना कोरोना देवी का मंदिर, आम लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं

महामारी की पहली लहर के दौरान चार पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी जबकि दूसरी लहर मेंएक पुलिसकर्मी की जान गयी है। डीजीपी ने मीडिया को बताया कि राज्य में अब तक 2,874 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2,378 पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 496 अपना उपचार करा रहे हैं। दो पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। डीजीपी ने बताया कि राज्य के 90 प्रतिशत पुलिसकर्मी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर