भारत में कोविड-19 के 2,876 नए मामले, 98 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,876 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 4,29,98,938 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 32,811 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 98 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,16,072 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 32,811 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,106 की कमी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: आतंकियों के लिए काल बनीं भारतीय सेना! श्रीनगर में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक