पुर्तगाल के द्वीप पर भीषण बस दुर्घटना, हादसे में जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

लिस्बन। पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण जर्मनी के 29 पर्यटकों की मौत हो गई है। टेलीविजन दृश्यों में नजर आ रहा है कि बस सड़क पर फिसल कर कई बार पलट गई और एक ढलान के नीचे एक घर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद जर्मनी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया की मदीरा से हमारे लिए एक भयानक समाचार आया है। उन्होंने कहा की बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हम गहरा दुख व्यक्त करते हैं और घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं।

यह हादसा सांता क्रूज में हुआ। यहां के मेयर फिलिप सोसा ने बताया कि दुर्घटन में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गये। एक डॉक्टर ने संवाददाताओं से बताया कि एक अन्य घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: जुआन गुइदो का समर्थन करने पर निकोलस ने जर्मनी के राजदूत को हटाया

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने पुर्तगाली टेलीविजन चैनल से कहा की मैं दुख की इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से दुख व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि वे सभी जर्मन हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में मदीरा जांएगे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से संपर्क करके घटना पर दुख व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला