बहराइच हिंसा के 16 दिनों के बाद 29 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

By अजय कुमार | Oct 29, 2024

लखनऊ। बहराइच के महराजगंज हिंसा मामले में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई थी जिसकी फजीहत योगी सरकार को उठानी पड़ी। विपक्ष ने खूब योगी सरकार की छिछा-लेदर की। अब पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने हरदी थाने  के 14 व रामगांव के 15 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

गौरतलब हो, महसी के महराजगंज में 13 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान यात्रा पर पथराव के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जिले में हिंसा भड़क गई। दो दिन तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: आज कोई भी माफिया और अपराधी कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता: Yogi Adityanath

पूरे मामले में लापरवाही उजागर होने पर सीओ रूपेन्द्र गौड़, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज महसी शिव सागर सरोज को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा हिंसा मामले में तहसीलदार पर कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 29 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। सभी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Guwahati-Silchar Expressway: असम की दो घाटियों के बीच विकास का नया गलियारा- दूरी, समय और आर्थिक बचत का पूरा गणित

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है