Kashmir में तीन दिवसीय Winter Youth Festival Jashn-e-Sheen में जुटे कई कलाकार, मिल रही दर्शकों की वाहवाही

By नीरज कुमार दुबे | Feb 12, 2024

श्रीनगर में तीन दिवसीय विंटर यूथ फेस्विटवल 'जश्न-ए-शीन' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिभाएं भाग ले रही हैं। रविवार को इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीनगर के टैगोर हॉल में किया गया। इस महोत्सव का आयोजन एक्टर्स क्रिएटिव थिएटर द्वारा जेएंडके एकेडमी ऑफ आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेजेज के सहयोग से किया जा रहा है। इस आयोजन को जेएंडके बैंक लिमिटेड द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य घाटी के युवा और उभरते कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। हम आपको बता दें कि अब तक जिन प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया गया उन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने आयोजन का जायजा लेने के दौरान पाया कि कई प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा नाटकीय प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत दी गईं।

प्रमुख खबरें

ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर AAP सरकार पर बरसी Punjab BJP, CM के इस्तीफे की मांग

LAC पर अमन-चैन बिना China संग रिश्ते सामान्य होना मुश्किल: S Jaishankar

सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह

Satcom लाइसेंस की कतार में Elon Musk से आगे हैं, Sunil Mittal बोले- पहले मंजूरी मिले तो खुशी होगी