यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का मिशन हुआ तेज, IAF को विमानों ने संभाला मोर्चा, सामने आई यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है। ऐसे में खबर है कि भारतीयों को निकालने के लिए एक दिन में वायुसेना के चार विमानों को भेजा जा सकता है। जिसकी मदद से 200 भारतीयों को एक बार में एक विमान एयरलिफ्ट करेगा। 

उन्होंने बताया कि भारतीयों को निकालने के लिए सुबह से ही वायुसेना के 3 विमान भेजे जा चुके हैं। निकासी अभियान 24 घंटे चलेगा। राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑपरेशन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को परामर्श, जल्द पोलैंड में दाखिल होने बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचें

हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दरअसल, यूक्रेन में फंसे भारतीयों की रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया के रास्ते वतन वापसी हो रही है। ऐसे में सभी देशों के लिए भारत सरकार की ओर हेल्पडेस्ट बनाई गई है।

प्रमुख खबरें

ISRO के दिग्गजों ने संभाली कमान, Surat में बन रहा देश का पहला Private Liquid Rocket

गिरते Rupee को बचाने के लिए RBI का बड़ा एक्शन, Banks की Forex Position पर लगाई सख्त लिमिट

देश में रसोई गैस की किल्लत, Indian Oil ने Iran से खरीदा LPG का बड़ा कंसाइनमेंट

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल