Women Health: पीरियड्स में ये 3 गलतियां सेहत पर पड़ सकती हैं भारी, जानें कैसे बचें इन गंभीर भूलों से

By अनन्या मिश्रा | Oct 06, 2025

हर महीने आने वाले पीरियड्स लड़कियों और महिलाओं के शरीर के लिए नेचुरल प्रोसेस हैं। लेकिन यह समय कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव भी लेकर आता है। इस दौरान मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग, थकान और क्रैम्प्स जैसी समस्याएं होना आम हैं। इसलिए इस समय शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन अधिकतर महिलाएं और लड़कियां इस दौरान अंजाने में कुछ गलतियां कर बैठती हैं, जोकि सेहत पर निगेटिव असर डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: वायरल फीवर से हैं परेशान अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक प्रोटोकॉल, बिना दवा मिलेगा आराम

पीरियड्स के पहले 3 दिनों में न धोएं बाल

पीरियड्स के शुरूआती 3 दिनों में हेयर वॉश करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शरीर कमजोर होता है और शरीर को अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। सिर धोने से बॉडी का टेंपरेचर बढ़ता है और शरीर पर अनावश्यक प्रेशर भी पड़ता है। जिससे एनर्जी का लेवल कम हो सकता है। यह आपके नर्वस सिस्टम पर भी अधिक प्रेशर डाल सकता है। इसलिए इस दौरान शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और आराम देने पर फोकस करना चाहिए।

जंक फूड

पीरियड्स के समय जंकफूड और खासकर अधिक चीनी वाली चीजों का सेवन आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। क्योंकि इस तरह की चीजें खाने से मूड स्विंग्स होते हैं, ऐंठन ज्यादा हो सकती है, ब्लोटिंग बढ़ सकती है और एनर्जी का लेवल अचानक से गिर सकता है। इन दिनों आपके शरीर को पोषण की जरूरत होती है, न कि खाली कैलोरी की। जंक फूड में जरूरी पोषक तत्व नहीं होते हैं और यह सूजन बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है।

न करें ज्‍यादा एक्‍सरसाइज

पीरियड्स के दौरान न तो ज्यादा और न तेज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे थकान और ऐंठन बढ़ सकती है और हार्मोन का बैलेंस भी बिगड़ सकता है, जिससे रिकवरी में देरी हो सकती है। इसलिए इस समय शरीर को आराम और प्रयार्प्त पोषण देने की जरूरत होती है। वहीं हैवी वर्कआउट करने से शरीर पर भी प्रेशर पड़ता है और एनर्जी लेवल कम होता है।

पीरियड्स में करना चाहिए ये काम

पीरियड्स के समय हल्की योग मुद्राएं करना लाभकारी हो सकता है। यह शरीर को शांत करने के साथ ऐंठन से राहत मिलती है।

हल्की वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बिना थके शरीर को एक्टिव रखने में भी सहायता मिलती है।

स्ट्रेचिंग करने से मसल्स में अकड़न और खिंचाव कम होती है, जिससे शरीर को आराम मिलता है।

इस दौरान प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग करना चाहिए। यह तकनीकें मन को शांत करने के साथ तनाव कम करने में असरदार मानी जाती हैं।

पीरियड्स के दौरान शरीर को अधिक से अधिक आराम देना जरूरी है, जिससे कि शरीर की एनर्जी बनी रहे।

वहीं शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही प्रोटीन और आयरन से भरपूर पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। जोकि आपके शरीर को अंदर से मजबूती दे।

प्रमुख खबरें

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज