जालना में SRPF के तीन जवानों सहित पांच और लोग कोरोना संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

जालना। महाराष्ट्र के जालना में एसआरपीएफ के तीन जवानों सहित पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या आठ हो गई है जिनमें से दो मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले के सिविल सर्जन मधुकर राठौड़ ने कहा, ‘‘राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के तीन जवानों समेत पांच नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात आई।’’ 

जालना के रहने वाले एसआरपीएफ के तीन जवान मालेगांव में तैनात थे जो नासिक जिले में कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके नमूने औरंगाबाद प्रयोगशाला में भेजे गए जहां उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’ राठौड़ ने बताया कि दो अन्य मरीजों ने मुंबई की यात्रा की थी।

इसे भी देखें : Coronavirus के 6 नये लक्षणों की हुई पहचान, गौर से देखें यह खास रिपोर्ट 

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र