जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 30 नये मामले आये सामने, केंद्रशासित प्रदेश में मामले हुए 823

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में तीस और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद इस केंद्रशासित प्रदेश में इस महामारी के मामले 823 हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार सभी नये मामले कश्मीर घाटी से सामने आये हैं। यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 विषयक नोडल अधिकारी डॉ. सलीम खान ने बताया कि मरीजों में एक श्रीनगर के उस बाशिंदे का पिता है जिसकी बृहस्पतिवार को इस बीमारी से मौत हो गयी थी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की अदालत ने J&K के निलंबित अधिकारी दविंदर सिंह के खिलाफ जारी किया वारंट

एक अन्य मरीज स्वास्थ्य पेशेवर है जो यहां सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में काम करता था। अबतक जो कुल 825 मामले सामने आये हैं उनमें से कश्मीर से 755 और जम्मू क्षेत्र से 68 मामले हैं। नौ मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 364 स्वस्थ हो गये हैं। कश्मीर घाटी में कोविड-19 के 437 मरीज और जम्मू में 13 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा