AIMIM प्रमुख ओवैसी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 30 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

नयी दिल्ली। एआईएमआई प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के खिलाफ यहां संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओवैसी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित विभाजनकारी संदेश व पोस्ट साझा कर लोगों को उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रदर्शन बृहस्पतिवार को किया गया था। महिलाओं समेत कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए चार गुना मुआवजा की मांग की

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति भंग करने वाले औरविभाजनकारी विचारों के जरियेलोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा किए।’’ अधिकारी ने बताया कि एक मामला शर्मा के खिलाफ तथा दूसरा ओवैसी, जिंदल, नरसिंहानंद, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी समेत कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारियों के लिए सोशल मीडिया मंचों को नोटिस भेजे जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर