बिहार पुलिस के डॉग स्कॉयड में जल्द शामिल होंगे 30 प्रशिक्षित डॉग्स

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 10, 2025

बिहार पुलिस के डॉग (कुत्ता) स्कॉयड में जल्द ही 30 खासतौर से प्रशिक्षित डॉग्स शामिल होने जा रहे हैं। वर्तमान में इन सभी का प्रशिक्षण हैदराबाद के मोइनाबाद स्थित आईआईटीए (इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी) में हो रहा है। यह जानकारी एडीजी (सीआईडी) पारसनाथ ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो से तीन महीने में सभी प्रशिक्षित डॉग्स बिहार पुलिस के डॉग स्कॉयड के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। मौजूदा समय में इस बेड़े में 67 डॉग्स मौजूद हैं। नए डॉग्स के शामिल हो जाने के बाद से इनकी संख्या 97 हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: अब सरकारी मदद से किसान कर सकते गेंदा फूल की खेती, लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

श्री पारसनाथ ने बताया कि पुलिस दस्ते में जो 67 श्वान कार्यरत हैं, जिसमें विस्फोटकों की पहचान करने वालों की संख्या 19, ट्रेकर 21, शराब पहचानने वाले 21 और मादक पदार्थों को जांच वाले श्वान की संख्या 6 है। इसमें विभिन्न नस्ल के श्वान कार्यरत है, जिसमें 55 लेब्राडोर, 2 गोल्डन रिट्रिवर, 6 बेल्जिन मेलिनोईस और 4 जर्मन सेफर्ड शामिल हैं। इनकी तैनाती विभिन्न पुलिस रेंज मुख्यालय में करके रखी गई है। इन डॉग्स का उपयोग घटनाओं का अनुसंधान, मादक विस्फोटक पदार्थों की खोज करने के अलावा वीवीआईपी कार्यक्रम के स्थल की जांच करने के लिए खासतौर से प्रयोग किया जाता है। इन दिनों अवैध शराब को पकड़ने में भी इन प्रशिक्षित श्वानों का उपयोग काफी बढ़ गया है। श्वान का दिन पर दिन बढ़ते उपयोग को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रेस वार्ता के दौरान आईजी (सीआईडी) दलजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद