निजामुद्दीन जमात में कर्नाटक से 300 लोग हुए थे शामिल: बी. श्रीरामुलु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में पिछले महीने हुए तबलीगी- जमात आयोजन में कर्नाटक से करीब 300 लोग शामिल हुए थे जिनमें से 40 लोगों की पहचान कर उन्हें पृथक कर दिया गया है। मंत्री ने ट्वीट किया कि उनमें से 12 को कोविड-19 नहीं होने की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने धार्मिक समारोह में शामिल हुए 62 मलेशियाई और इंडोनेशियाई नागरिकों के कर्नाटक आने की जानकारी दी और कहा कि उनमें से 12 की पहचान कर उन्हें पृथक कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: देश में फैले हैं 2000 विदेशी जमात कार्यकर्ता, MHA ने तत्काल पृथक कर वापस भेजने का दिया आदेश

उन्होंने कहा, ‘‘गृह विभाग और स्वाथ्य विभाग उन सभी लोागें की पहचान कर उन्हें पृथक करेगा जो अपने देश जाने की बजाय यहां रह रहे हैं।’’ राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से तबलीगी जमात आयोजन में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी आरोग्य सयावणी के हेल्प लाइन नंबर 080-29711171 पर देने की अपील भी की है।

 इसे भी देखें : Nizamuddin में जुटी Coronavirus की Jamaat, 10 मरे, 800 लोग Quarantine

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा