'300 यूनिट मुफ्त बिजली, 500 में सिलेंडर और फ्री राशन किट, दिल्ली के लिए कांग्रेस की 3 नई गारंटी

By अंकित सिंह | Jan 16, 2025

कांग्रेस ने कहा कि अगर वह दिल्ली में सत्ता में आई तो वह शहरवासियों को 500 रुपये का एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। यह घोषणा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की, जो यहां एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, हमने वो सभी पूरा करने की कोशिश की है। इसी तरह हमने दिल्ली की जनता से भी जो वादे किए हैं, वो पूरा कर दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें: TMC ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, अभिषेक बनर्जी बोले- दिल्ली चुनाव में हम AAP के साथ

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले चार अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं। पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra