दिल्ली में कोरोना वायरस के 3,036 नए मामले, 45 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के कारण 45 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,854 हो गयी। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के 3,036 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.14 लाख से अधिक हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो से 12 अक्टूबर के बीच रोजाना नए मामलों की संख्या 3,000 से कम रही थी। आंकड़ों के अनुसार, 10 अक्टूबर और 29 सितंबर को शहर में 48 मरीजों की मौत हुयी थी जो 16 जुलाई के बाद किसी एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या थी। 16 जुलाई को दिल्ली में 58 मरीजों की मौत हो गयी थी। पिछले दिन 54,957 नमूनों की जांच की गयी जिससे मंगलवार को 3,036 नए मामलों का पता चला। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 45 और मरीजों की मौत होने से कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,854 हो गयी। इस बीच मंगलवार को इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 21,490 हो गयी जो एक दिन पहले 20,535 थी। बुलेटिन के अनुसार, नगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,14,224 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर