मध्य प्रदेश में कोरोना के 304 नये मामले, 07 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 304 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 07 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 52 हजार 186 और मृतकों की संख्या 3763 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-35, भोपाल-74, बैतूल-27 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 08 जिले ऐसे भी हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: स्व. राजामाता जी की पुण्यतिथि 25 को, बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगा महिला मोर्चा

राज्य में आज कोरोना से 07 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर-ग्वालियर के दो-दो और भोपाल, छिंदवाड़ा व दमोह के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3756 से बढ़कर 3763 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 920, भोपाल 599, ग्वालियर-219, जबलपुर-249, खरगौन-102, सागर-149, उज्जैन 104, रतलाम-79, धार-58, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-71, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-73, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-28, छिंदवाड़ा-44, सीहोर-48, दमोह-82, मंदसौर-35, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-63, खंडवा-63, कटनी-17, हरदा-35, छतरपुर-32, अनूपपुर-14, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-14, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-15, उमरिया-17, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-02 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,42,691 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 725 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 5,732 हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर