जम्मू से 4,355 तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 4,355 तीर्थयात्रियों का 30वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 166 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,846 तीर्थयात्री 72 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 2,509 तीर्थयात्रियों को लेकर 94 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई को लेकर संसद परिसर में धरना दिया

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक दो लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती मंहगाई पर राज्यसभा में विपक्षी दलों का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

यात्रा के दौरान अभी तक 32 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा एक जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर