अंडमान में कोविड-19 के 31 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 31 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,398 हो गयी है, जबकि संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 78 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 29 लोगों में संक्रमण की पुष्टि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई और दो लोग हवाईअड्डे पर जांच के दौरान संक्रमित पाये गये थे। अन्य जगहों से विमान से द्वीपसमूह में आने वाले यात्रियों के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से जांच कराना अनिवार्य है।

प्रमुख खबरें

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...

Maharashtra में फसल नुकसान का सर्वे 5 अक्टूबर से, NDRF से पहले राज्य देगा मदद