यूपी में 310 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने कहा- मेडिकल हब के रूप में उभर रहा UP

By निधि अविनाश | Nov 22, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 310 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी नियुक्ति पत्र दिया है। आपतो बता दें कि, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1200 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन किया है जिसमें से पहले चरण के लिए 310 विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने 15 बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन भी किया।

ये प्रयोगशालाएं अमरोहा, बागपत, भदोही, चन्दौली, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, मुजफ्फरनगर, शामली, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर, रामपुर, सम्भल, पीलीभीत और फर्रुखाबाद जनपदों में बनाई गई हैं।नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद सीएम योगी ने कहा कि, "मैं पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार हूं कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। मुझे खुशी है कि 15 जिलों में बीएसएल-2 प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। प्रयोगशालाएं जीका के परीक्षण में मदद करेंगी। और कुछ जिलों से डेंगू के मामले सामने आए हैं।" इस अवसर पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी बात की। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत