कोविड-19 : अरुणाचल प्रदेश में 319, पुडेचरी में 81 और अंडमान में एक नया मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

ईटानगर/पुडुचेरी/ पोर्ट ब्लेयर। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 319 मामले सामने आए, वहीं पुडेचरी में 81 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक नया मामला सामने आया है। संबंधित राज्यों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 319 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,203 हो गई। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 236 हो गई। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 99 नए मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन से सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश-बाढ़ को लेकर बोले सीएम शिवराज, 70 साल में नहीं देखी ऐसी तबाही

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,798 है। यहां 888 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 7.22 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,541 हो गई। अधिकारी ने बताया कि तीन और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,408 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। अब तक यहां 3,00,146 लाभार्थियों को टीके की खुराक मिली है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये

Amit Shah के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, Ram Mandir चोरी पर संसद में बवाल