Modi-Putin की दोस्ती से बौखलाए 32 देश, प्रतिबंध की धमकी का भारत-रूस ऐसे देंगे जवाब, उड़ जाएंगे NATO-अमेरिका के होश!

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2025

30 देशों के मिलिट्री संगठन नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन यानी नाटो के चीफ ने रूस का नाम लेकर भारत और चीन को सरेआम धमकी दी है। अकड़ और अहंकार में नाटो चीफ ने कहा है कि आप चीन के राष्ट्रपति हो, भारत के प्रधानमंत्री हो या फिर ब्राजील के राष्ट्रपति अगर आप अभी भी रूस के साथ बिजनेस कर रहे हैं और उनका गैस खरीद रहे हैं तो आप समझ लीजिए कि मॉस्को में बैठा आदमी यानी पुतिन शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं लेगा तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। पुतिन ने अगर शांति वार्ता पर साइन नहीं किया तो इसकी कीमत भारत और चीन को चुकानी पड़ेगी। भारत और चीन को धमकी नाटो चीफ मार्क रुटे की तरफ से मिली है। मार्क रूटे ने गैर कूटनीतिक शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए भारत, चीन और ब्राजील को रूस के साथ बिजनेस न करने की चेतावनी दी है। मार्क रुट ने खासतौर से कहा है कि चीन और भारत जैसे देश अगर रूस के साथ व्यापार करना जारी रखते हैं तो उन पर 100 प्रतिशत के सेकेंड्री सेंक्शन लगाए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुबह को मीठी बातें और शाम को बम बरसा देते हैं पुतिन, यूक्रेन को 'Patriots' देने का ट्रंप ने कर दिया ऐलान

लेकिन इन सब से भी भारत और चीन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बल्कि भारत ने तो एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर नाटो देश और ट्रंप का सिर चकरा जाएगा। भारत ने कहा है कि अगर हम लगातार रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदते तो दुनियाभर में तेल की कीमतें आसमान छूने लगती। अगर कोई भी रूस से तेल नहीं खरीदता तो तेल कीमतें दुनियाभर में 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती। भारत ने रूस के साथ 60 बिलियन डॉलर का तेल रूस से खरीदा है। 

इसे भी पढ़ें: RIC होगा एक्टिवेट? ये हो गया तो NATO-अमेरिका, सब हो जाएंगे हवा, मोदी के जय और पुतिन के लाव ने BRICS से इतर क्या नया गेम कर दिया

 इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका जो यूरेनियम इस्तेमाल करता है, वो रूस से ही आता है। अमेरिका के डबल स्टैंडर्ड का पता इसे से चलता है कि उसने रूस पर 21 हजार से ज्यादा प्रतिबंध लगाए हुए हैं। जिससे दुनिया पर फर्क पड़े। लेकिन खुद वो रूस से यूरेनियम खरीदता है। अमेरिका की छवि दोस्त देशों के साथ लगातार देखने को मिली है। ट्रंप की तरफ से 50 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। लेकिन यूरेपियन देश भारत और चीन से रिफाइन हुआ तेल खरीदते हैं, वो खरीदना बंद नहीं करेंगे। लेकिन भारत और चीन पर रूस के साथ व्यापार बंद करने का दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर