कम नहीं हो रहीं उद्धव की मुश्किलें, लगातार शिंदे कैंप में शामिल हो रहे नेता, नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने भी दिया समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत के साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल, उद्धव ठाकरे अपने कैंप में लोगों को एकजुट करने में नाकामयाब हो रहे हैं। ठाणे नगर निगम के पार्षदों के बाद नवी मुंबई के 32 शिवसेना पार्षदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया और बीती रात को ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। इसी के साथ ही 32 शिवसेना पार्षद एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता वापसी 2024 के लिहाज से बेहद अहम, अब अपने समीकरणों को साध सकेगी भगवा पार्टी

66 पार्षदों ने दिया था झटका

इससे पहले उद्धव ठाकरे को ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षदों ने उद्धव ठाकरे को झटका दिया था और एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए थे। तमाम पार्षदों ने पहले मुख्यमंत्री से उनके आवास में मुलाकात की थी और फिर उन्हें अपना समर्थन दे दिया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बाद ठाणे नगर निगम सबसे अहम माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर