24 घंटे 32 स्ट्राइक, सऊदी और हूतियों में भयानक युद्ध छिड़ा

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2026

हूतियों ने सऊदी के तेल ठिकानों पर मिसाइलें दागी। सऊदी ने जवाब में यमन के अंदर बम बरसाए। लेकिन अब सवाल सिर्फ हमले का नहीं है। सवाल है अगली मिसाइल का। क्योंकि अगर होती फिर सऊदी के तेल ठिकानों पर हमले करते हैं तो क्या रियाद सिर्फ जवाब देगा? या इस बार हूती के ठिकानों को जड़ से मिटाने का ऑपरेशन शुरू होगा? अगर सऊदी ने हमला बढ़ाया तो क्या होती लाल सागर को युद्ध का अगला मोर्चा बना देंगे? एक तरफ सऊदी, दूसरी तरफ होती और बीच में यमन। लेकिन इसके पीछे खड़ा है पूरा मिडिल ईस्ट, ईरान का प्रभाव। लाल सागर का रास्ता बाब अल मनदेव और दुनिया की तेल सप्लाई। तो क्या यह सिर्फ बदले की 32 एयर स्ट्राइक हैं? या फिर यमन में एक ऐसा युद्ध शुरू होने वाला है जिसकी आग सऊदी से निकल कर पूरे मिडिल ईस्ट और दुनिया के तेल बाजार तक पहुंच सकती है। 

इसे भी पढ़ें: हालिया टकराव के बाद Iran और खाड़ी देशों का BRICS में होगा आमना-सामना, अब मोदी की कूटनीति देखेगी दुनिया

हूती ने सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से के चार शहरों अब, खामिस मुशैत, जिजान और नज़रान को निशाना बनाया। मिसाइलें दागी गई। ड्रोन भेजे गए। ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक 73 लोग घायल हुए। जबकि कुछ ऊर्जा प्रतिष्ठानों में आग लगने के बाद ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसे बेहद गंभीर और खतरनाक एस्केलेशन बताया है। लेकिन फिर आया सऊदी का पलटवार। होती मीडिया का दावा है कि सऊदी समर्थित बलों ने यमन के चार प्रांतों में 32 हवाई हमले किए। मारिब में हमले, अलजोफ में हमले, ताइज़ और होदेई तक हमले। यानी संदेश साफ है। अगर सऊदी पर हमला होगा तो जवाब यमन के अंदर तक जाएगा। क्योंकि इस बार हूतियों ने सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया। निशाने पर तेल और ऊर्जा से जुड़ी अहम संरचनाएं भी थी और सऊदी अरब के लिए तेल सिर्फ कारोबार नहीं है। तेल उसकी आर्थिक ताकत है। उसकी रणनीतिक ताकत है और दुनिया की ऊर्जा सप्लाई का भी बड़ा हिस्सा इसी से जुड़ा है। इसीलिए जब तेल प्रतिष्ठानों पर हमले होते हैं तो रियाद इसे सिर्फ एक सैन्य हमला नहीं मान सकता और यहीं से कहानी खतरनाक होती है क्योंकि होती सिर्फ यमन तक सीमित नहीं है। उनके पास मिसाइल हैं, ड्रोन हैं और सबसे अहम लाल सागर तक पहुंच है। 

प्रमुख खबरें

ब्रिक्स@20: सपने बड़े, चुनौतियां उससे बड़ी, ब्रिक्स की ‘ब्रिक’ कितनी मजबूत?

बागी TMC का Mamata Banerjee को ऑफर: Nandigram से लड़ो, उम्मीदवार नहीं देंगे

Mayawati ने SP पर कसा तंज, नीला रंग अपनाने से सोच नहीं बदलने वाली

कानून मानें या कश्मीरियों को जेल भेजें..., वंदे मातरम विवाद पर Omar Abdullah का Congress को दो टूक