व्हॉट्सएप के वॉयस, वीडियो कॉल से एक साथ जुड़ सकेंगे 32 उपयोगकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

त्वरित संदेश सेवा मंच व्हॉट्सएप के उपयोगकर्ता अब वॉयस या वीडियो कॉल पर एक बार में 32 उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ सकेंगे, 25 जीबी तक की फाइल भेज सकेंगे और एक समूह में 1,024 सदस्यों को जोड़ सकेंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि व्हॉट्सएप उपयोगकर्ता अपने समुदाय के 5,000 सदस्यों और उपयोगकर्ताओं को ब्रॉडकास्ट संदेश भी भेज सकेंगे। मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर यह जानकारी दी।

अगले कुछ सप्ताह में ये सुविधाएं सभी उपयोगकर्ताओं को मिलने लगेंगी। मेटा का यह मंच चैट के दौरान सर्वेक्षण की सुविधा शुरू कर रहा है और अब 25 जीबी तक की फाइल के आदान-प्रदान की इजाजत भी दे रहा है। पहले उपयोगकर्ता 16 एमबी तक की फाइल भेज सकते थे। कंपनी ने कहा कि इन नई खूबियों का इस्तेमाल सभी ग्रुप पर हो सकेगा लेकिन यह कम्युनिटीज के लिए विशेषतौर पर मददगार होगा।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत