झारखंड में कोरोना वायरस से 33 बच्चे संक्रमित, तीसरी लहर से बचाव की तैयारी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

रांची। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में झारखंड में 33 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य सरकार महामारी की तीसरी लहर और बच्चों को लेकर सतर्क हो गई है। उन बच्चों की देखरेख के लिए भी प्रदेश में कदम उठाए जा रहे हैं जिनके माता-पिता की इस महामारी के कारण जान चली गई है। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि 25 मई से कराये जा रहे एक सघन जनस्वास्थ्य सर्वेक्षण एवं रैपिड परीक्षण (इंटेंसिव पब्लिक हेल्थ सर्वे एंड रैपिड टेस्टिंग) में 31 मई तक कुल 1,64,46,947 लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सेना का अपमान करने के आरोप में घिरे पाकिस्तानी पत्रकार को अधिकारियों ने तलब किया

उन्होंने बताया ‘‘इस उद्देश्य से सभी जिलों में छह-छह चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों की टीम बनाकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वहां के बाल चिकित्सालयों की संख्या तथा उनकी स्थिति तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की अद्यतन रिपोर्ट तलब की गयी है।’’ दूसरी ओर, राज्य सरकार कोविड महामारी से अभिभावकों की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की देखरेख के लिए भी इंतजाम कर रही है। इसके लिए झारखंड वैधानिक सेवा प्राधिकरण (झारखंड लीगल सर्विसेज अथॉरिटी... झालसा) ने राज्य स्तर पर ‘प्रोजेक्ट शिशु सदैव त्वया सह’ शुरू किया है। झालसा के प्रशासनिक अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने सोमवार को यह परियोजना आरंभ की।

पिछले माह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों का पता लगाने और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रांची जिला प्रशासन ने भी अन्य जिलों की तरह चाइल्ड केयर हेल्पलाइन जारी की है। सूत्राों ने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी की निगरानी में चलने वाली चाइल्ड केयर हेल्पलाइन में ऐसे मामलों को देखने और तत्काल सहायता करने के लिए एक टीम बनाई गई है। इस व्यवस्था के तहत, अनाथ हुए बच्चों की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है। प्रशासन की टीम प्रभावित बच्चों को संरक्षण प्रदान करेगी। बच्चों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र करने और आवश्यकता का आंकलन करने के बाद जिला बाल कल्याण समिति अंतिम निर्णय लेगी।

राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि यदि अनाथ हुए बच्चों के परिवार में कोई सदस्य उनकी देखभाल करने के लिए सहमत है, तो उन्हें इसके लिए मासिक प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी। ऐसे मामलों में बाल कल्याण समिति के सदस्य संबंधित घर का दौरा कर देखेंगे कि बच्चा उनके साथ सुरक्षित होगा या नहीं। जिन बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल देखभाल केंद्र में रखा जाएगा। यह हेल्पलाइन उन बच्चों को भी अस्थायी सहायता देगी, जिनके माता-पिता अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर