भारतीय महिला हॉकी टीम के कोचिंग शिविर के लिये 33 खिलाड़ियों का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरू के साइ केंद्र में लगने वाले भारतीय महिला टीम के कोचिंग शिविर के लिये शनिवार को 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया। खिलाड़ियों को चार सप्ताह के शिविर के लिये कोच शोर्ड मारिन को रिपोर्ट करने को कहा गया है। शिविर 11 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद टीम तोक्यो ओलंपिक 2020 का टेस्ट टूर्नामेंट खेलने जापान जायेगी जिसमें भारत और जापान के अलावा आस्ट्रेलिया और चीन भी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय डिफेंडरों के लिये 7 दिवसीय शिविर का संचालन करेंगे फर्गुस कावानाग

संभावित खिलाड़ी:

गोलकीपर: सविता, रजनी ई , बिच्चू देवी के 

डिफेंडर: दीप ग्रेस इक्का ,रीना खोखार , सुमन देवी , सुनीता लाकड़ा, सलीमा टेटे,मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, महिमा चौधरी और निशा ।

मिडफील्डर: निक्की प्रधान,मोनिका ,नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू, चेतना, रीत, अनुजा सिंह, करिश्मा यादव और सोनिका । फारवर्ड: रानी, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, अमनदीप कौर और प्रियंका वानखेड़े । 

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल