जम्मू और कश्मीर में 20 आईएएस समेत 33 अधिकारियों का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 20 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों सहित 33 नौकरशाहों के तबादले और तैनाती का आदेश जारी किया गया है। आदेश बुधवार देर रात जारी किया गया। आदेशानुसार, जम्मू के संभागीय आयुक्त और छह उपायुक्तों (डीसी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। 1989-बैच के आईएएस अधिकारी अटल डुल्लू को करीब 10 महीने पहले ही कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के पद पर तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें: भारत में पिछले 24 घंटों में 3,275 नए COVID मामले दर्ज, 55 मौतें; केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

आदेशानुसार, राघव लंगर, सुषमा चौहान, भूपिंदर कुमार, राजेश कुमार और अंशुल गर्ग का तबादला किया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी अवनी लवासा, सैयद सेहरिश असगर, कृतिका ज्योत्सना, राहुल पांडे, श्यामबीर और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के अधिकारी खालिद जहांगीर को क्रमशः जम्मू, बारामूला, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा भी कई अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का आदेश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह