उत्तर प्रदेश में कोरोना के 3,376 नए मामले, 45 और रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,376 नये मामले सामने आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,27,459 हो गयी। वहीं 45 और रोगियों की संक्रमण से मौत हो जाने सेमृतक संख्या बढ़कर 6,245 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में दी गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अब तक 3,78,662 रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। प्रदेश में 42,552 उपचाराधीन मामले हैं जिसमें से 20,205 घर पर पृथकवास में हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज