आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर UP में 3423 युवाओं से ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नोएडा। आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर उत्तर प्रदेश के 3,423 युवक-युवतियों से खेल तथा योग शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जनपद मऊ निवासी श्वेता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर 63 में आयुष्मान भारत योग एवं प्रशिक्षण संस्थान है। इस एनजीओ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए दिसंबर 2019 में 2,276 और 2021 में 1,147 शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। शिकायत के मुताबिक अभ्यर्थियों से कहा गया कि उनकी तैनाती गृह जनपद में ही होगी। प्रवेश शुल्क के नाम पर सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग से 380 रुपये और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों से 280 रुपये लिए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई और काउंसलिंग के लिए सभी से 500- 500 रुपये वसूले गए। इसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी से 1,55,000 रुपये लेकर नियुक्ति पत्र दिए गए।

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें