गुजरात में कोरोना के 347 नए मामले, कुल संक्रमित संख्या 8,542 हुई, 20 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

अहमदाबाद। गुजरात में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 347 नये मामले सामने आने और 20 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में क्रमश: इस महामारी के मामले बढ़कर 8,542 हो गये और अब तक 513 लोगों की जान इस बीमारी के चलते चली गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, 235 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है जिसके साथ ही, अब तक इस महामारी के 2780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब 5,249 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और उनमें से 31 जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘ राज्य में अबतक 1,16,471नमूनों का कोविड-19 परीक्षण किया गया है। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay