पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय के करीब 35,000 छात्रों ने ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के करीब 35,000 छात्रों ने सोमवार को ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा में भाग लिया और इस दौरान किसी भी तकनीकी खामी की शिकायत सामने नहीं आई। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को परीक्षा का पहला दिन था और सभी 35,000 छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी उत्तर-पुस्तिका को पोर्टल पर अपलोड किया तथा किसी ने भी ई-मेल से अपनी उत्तर-पुस्तिका को जमा नहीं किया। डीन (परीक्षा) डी एस रावत ने कहा कि पूरी प्रक्रिया बिना किसी रूकावट के संपन्न हुई और इस दौरान किसी तरह की तकनीकी दिक्कत की शिकायत सामने नहीं आई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य