कोविड-19: लॉकडाउन से भारत के प्रदर्शनी क्षेत्र को 3,570 करोड़ रुपये का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

बेंगलुरु। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी पाबंदियों के कारण भारत के मेला-प्रदर्शनी उद्योग को करीब 3,570 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। देश में प्रदर्शनी और व्यापार मेलों से संबंधित शीर्ष संस्था भारतीय प्रदर्शनी उद्योग संघ (आईईआईए) ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और संस्था ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने तथा उद्योग के लिए आर्थिक सहायता पैकेज देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अगर महामारी आगे बढ़ी, तोनुकसान भी और बढ़ेगा। आईईआईए के मुताबिक भारतीय प्रदर्शनी उद्योग के तहत हर साल 550 से अधिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और उद्योग का कुल आकार 23,800 करोड़ रुपये है। बयान में बताया गया कि इस उद्योग के जरिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक लेनदेन होते हैं और यह करीब 1.20 लाख लोगों को रोजगार देता है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने हाल ही में दिल्ली में अपने एक आयोजन को रद्द कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग