महाराष्ट्र में कोरोना के 3,581 नये मामले, 57 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2021

मुम्बई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,581 नये मरीज सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,65,556 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को 57 मरीजों की जान चले जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के अबतक 50,027 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग के मुताबिक शनिवार को 2,401 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही अबतक 18,61,400 मरीज कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 52,960 मरीज उपचाररत हैं। मुम्बई में शनिवार को 596 नये मरीज सामने आये और यहां कोविड-19 के कुल मामले 2,98,235 हो गये। शनिवार को आठ और मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही अब तक शहर में कोविड-19 से 11,181 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh : BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद, कांग्रेस ने कहा- लड़ेंगे और जीतेंगे

CBSE Result 2024: सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेंगा, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद किया अपने लापता होने का प्लान? पुलिस की बातों ने लोगों को किया हैरान