अलेप्पो में हमलों में 36 की मौत, संक्षिप्त संघर्षविराम की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2016

बेरूत। रूस की सेना ने घोषणा की है कि रूसी एवं सीरियाई बल अलेप्पो के पूर्वी जिलों में संघर्ष को आठ घंटों के लिए रोकेंगे। यह घोषणा उस दिन की गई जब विद्रोही लड़ाकों ने कहा कि विभाजित शहर के भीतर एवं आसपास उनके हमलों में सात बच्चों समेत कम से कम 36 लोग मारे गए। रूस के जनरल स्टाफ के लेफ्टिनेंट जनरल सर्गेई रदस्कोई ने मॉस्को में कहा कि दोनों सेनाएं 20 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ‘‘मानवीय अल्पविराम’’ का पालन करेंगी ताकि असैन्य नागरिक एवं लड़ाके शहर से सुरक्षित निकल सकें। लड़ाकों, घायलों एवं बीमार लोगों को विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब में जाने की अनमुति होगी।

 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकारियों ने लड़ाकों से अलेप्पो के घेरे गए पूर्वी जिलों में मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए सप्ताह में 48 घंटे के संघर्षविराम की घोषणा करने की अपील की है लेकिन रूसी एवं सीरियाई बलों ने हालिया सप्ताहों में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में हवाई एवं भूमि हमले बढ़ा दिए हैं। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि आठ घंटे का विराम संघर्ष में एकतरफा अल्पविराम है। 48 या 72 घंटे के संघर्षविराम के लिए ‘‘किसी प्रकार की आपसी सहमति की आवश्यकता होगी।’’

 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई